1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नस्लीय असमानता को लेकर खिलाड़ियों ने एनएफएल को भेजा वीडियो संदेश

नस्लीय असमानता को लेकर खिलाड़ियों ने एनएफएल को भेजा वीडियो संदेश

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 04:10 pm IST

इसमें इन तीनों बड़े खिलाड़ियों के अलावा ओडेल बेकहम जूनियर, देशॉन वाटसन, एजेकील इलियट, जमाल एडम्स, स्टीफन गिलमोर और डीएंड्रे हॉपकिंस भी शामिल है। 

video message, NFL, racial inequality- India TV Hindi
NFL Image Source : GETTY

अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में खेलने वाले पैट्रिक महोम्स, सैकॉन बार्कले और माइकल थॉमस सहित 12 से अधिक खिलाड़ियों ने एकजुट हो कर नस्लीय असमानता के मुद्दे पर लीग को भावुक वीडियो संदेश भेजा है। सत्तर सेकेंड के इस वीडियो को गुरुवार रात को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर साझा किया गया। 

इसमें इन तीनों बड़े खिलाड़ियों के अलावा ओडेल बेकहम जूनियर, देशॉन वाटसन, एजेकील इलियट, जमाल एडम्स, स्टीफन गिलमोर और डीएंड्रे हॉपकिंस भी शामिल है। 

वीडियो की शुरुआत में थॉमस ने कहा “ जॉर्ज फ्लॉयड की बेरहमी से हत्या को 10 दिन हो गये।’’ इसके बाद दूसरे खिलाड़ी एक-एक कर के सवाल पूछ रहे है, ‘‘ अगर मैं जॉर्ज फ्लॉयड होता तो क्या होता ?’’ 

खिलाड़ियों ने इसके साथ ही कई अश्वेत लोगों का नाम लिया जिनकी हाल के दिनों में हत्या हुई है। खिलाडियों ने एनएफएल से नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल