1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PM मोदी ने की घोषणा, अगले 3 ओलंपिक के लिए बनेगा टास्क फोर्स

PM मोदी ने की घोषणा, अगले 3 ओलंपिक के लिए बनेगा टास्क फोर्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 26, 2016 09:46 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 09:46 pm IST

रियो ओलंपिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओलंपिक के अगले तीन संस्करण की तैयारी के लिए टास्क फोर्स बनाए जाने की घोषणा की।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: रियो ओलंपिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओलंपिक के अगले तीन संस्करण की तैयारी के लिए टास्क फोर्स बनाए जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले ओलंपिक खेलों में भारत प्रभावशाली तरीके से शिरकत करे। यह टास्क फोर्स 2020 के टोक्यो ओलंपिक के अलावा 2024 तथा 2028 ओलंपिक खेलों में भागीदारी का खाका तैयार करेगा। टोक्यो के अलावा बाकी के दो संस्करणों के मेजबानों की घोषणा नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री ने यहां मंत्रियों की परिषद की बैठक में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, "टास्क फोर्स खेलों की सुविधाओं को लेकर पूर्ण रणनीति तैयार करेगा। इसमें मूलभूत सुविधाएं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य सम्बंधित मामले शामिल होंगे।" प्रधानमंत्री ने कहा कि इस टास्क फोर्स में देश और विदेश के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा और इसका गठन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। भारत ने अब तक ओलंपिक में 1928 से लेकर आज तक 28 मेडल जीते हैं। इनमें से दो रियो ओलंपिक में जीते गए हैं जबकि रियो में भारत के 119 खिलाड़ी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल