1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पूनिया को 2012 ओलम्पिक की चक्का फेंक स्पर्धा में छठे स्थान का प्रमाण पत्र मिलेगा

पूनिया को 2012 ओलम्पिक की चक्का फेंक स्पर्धा में छठे स्थान का प्रमाण पत्र मिलेगा

 Written By: IANS
 Published : Jun 16, 2015 03:05 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 03:09 pm IST

नयी दिल्ली: भारत की कृष्णा पूनिया को लंदन ओलम्पिक :2012: की चक्का फेंक स्पर्धा के लिये जल्द ही छठे स्थान का प्रमाण पत्र मिलेगा। यह सूचना अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने भारतीय ओलम्पिक संघ को भेजी

पूनिया को 2012 ओलम्पिक की...- India TV Hindi
पूनिया को 2012 ओलम्पिक की चक्का फेंक में छठा स्थान

नयी दिल्ली: भारत की कृष्णा पूनिया को लंदन ओलम्पिक :2012: की चक्का फेंक स्पर्धा के लिये जल्द ही छठे स्थान का प्रमाण पत्र मिलेगा। यह सूचना अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने भारतीय ओलम्पिक संघ को भेजी है।

राष्ट्रमंडल खेल :2010: की स्वर्ण पदक विजेता पूनिया लंदन ओलम्पिक में महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा के फाइनल में सांतवें स्थान पर रही थी लेकिन रूसी डारिया पिशचलनिकोवा के प्रतिबंधित दवा के सेवन के कारण रजत पदक वापस ले लिये जाने के बाद पूनिया और अन्य खिलाडि़यों के स्थान में परिवर्तन होगा। पूनिया को सातवें की जगह छठा स्थान मिल गया।

अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने भारतीय ओलम्पिक संघ से कहा है कि वह पूनिया को यह सूचना दे और उससे सातवें स्थान वाला डिप्लोमा वापस ले ले ताकि उसे छठे स्थान वाला डिप्लोमा दिया जा सके।

पूनिया ने कहा कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सूचना मिलते ही वह अपना सातवंे स्थान वाला डिप्लोमा सौंप देगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल