1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रणय, सिंधू ने चाइना मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

प्रणय, सिंधू ने चाइना मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2016 10:55 am IST,  Updated : Apr 22, 2016 10:55 am IST

चांगजू: शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और पी वी सिंधू ने गुरुवार को यहां चाइना मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीधे सेटों में आराम से जीत दर्ज करते हुए क्रमश: पुरूष

pv sindhu- India TV Hindi
pv sindhu

चांगजू: शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय और पी वी सिंधू ने गुरुवार को यहां चाइना मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में सीधे सेटों में आराम से जीत दर्ज करते हुए क्रमश: पुरूष और महिला एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत की ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की स्टार महिला युगल जोड़ी ने भी आसान जीत से अंतिम आठ चरण में जगह बनायी लेकिन प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर की पुरूष जोड़ी का सफर खत्म हो गया। सातवें वरीय प्रणय ने मलेशिया के डारेन लियू को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10 21-15 से शिकस्त दी, अब अगले दौर में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त चेन लोंग से होगा।

चौथी वरियता प्राप्त सिंधू ने चीनी ताइपे की चियेन हुई यू को महज 33 मिनट में 21-9 21-17 से पराजित किया । अब वह क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की पोर्नटिप बुरानप्रासर्तसुक से भिड़ेगी। ज्वाला और पोनप्पा की जोड़ी ने चीनी ताइपे की सिए पेई चेन अैर वु टि जंग की जोड़ी को 28 मिनट में 21-12 21-12 से शिकस्त दी, अब उनकी भिड:त चीन की लुयो यिंग और लुयो यु की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगी। प्रणव और अक्षय पुरूष युगल के दूसरे राउंड में चीन के वांग यिलयु और झांग वेन की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 36 मिनट में 17-21 12-21 से हार गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल