Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश प्रीमियर लीग में फुलहम ने लीसेस्टर को 2-1 से हराया

इंग्लिश प्रीमियर लीग में फुलहम ने लीसेस्टर को 2-1 से हराया

Edited by: Bhasha Published : Dec 01, 2020 03:12 pm IST, Updated : Dec 01, 2020 03:12 pm IST

शीर्ष डिविजन में वापसी करने वाले फुलहम की मौजूद सत्र के 10 मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत है। लीसेस्टर ने इसके साथ ही पहले दो स्थानों पर चल रहे टोटेनहैम और लीवरपूल के समान 21 अंक हासिल करने का मौका गंवा दिया। 

Fulham, Leicester, English Premier League- India TV Hindi
Image Source : AP  English Premier League

इवान कैवेलेइरो के पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत फुलहम ने सोमवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लीसेस्टर को 2-1 से हराया। पिछले मुकाबलों में पेनल्टी पर तीन बार गोल करने में नाकाम रही टीम के लिए कैवेलेइरो ने विजयी गोल दागा। इससे पहले कैवेलेइरो भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जो मौजूदा सत्र में पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे। 

शीर्ष डिविजन में वापसी करने वाले फुलहम की मौजूद सत्र के 10 मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत है। लीसेस्टर ने इसके साथ ही पहले दो स्थानों पर चल रहे टोटेनहैम और लीवरपूल के समान 21 अंक हासिल करने का मौका गंवा दिया। 

यह भी पढ़ें- सात बार के चैम्पियन फार्मूला वन ड्राईवर लुईस हैमिल्टन हुए कोरोना पॉजिटिव

एस्टन विला और वेस्ट हैम के मैच में भी पेनल्टी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। एस्टन विला के स्ट्राइकर ओली वाटकिन्स का दूसरे हाफ में पेनल्टी पर लगाया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया जिससे वेस्टहैम की टीम 2-1 से जीत दर्ज करने में सफल रही। 

वाटकिन्स ने इंजरी टाइम में भी गोल दागा था लेकिन वीडियो सहायक रैफरी ने आफ साइड करार देते हुए उनके गोल को नकार दिया। फुलहम के खिलाड़ियों ने 30वें मिनट में दागे पहले गोल के बाद टीम के पूर्व खिलाड़ी पापा बोउपा डियोप को श्रद्धांजलि दी। 

डियोप के निधन की घोषणा रविवार को की गई। सेनेगल का यह पूर्व खिलाड़ी 2004-07 तक फुलहम की ओर से खेला। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement