1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग : सोन हेयूंग मिन ने टॉटेनहम के लिए दागा 100वां गोल

प्रीमियर लीग : सोन हेयूंग मिन ने टॉटेनहम के लिए दागा 100वां गोल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2021 07:51 am IST,  Updated : Jan 03, 2021 07:51 am IST

टॉटेनहम के लिए हैरी केन ने 29वें मिनट में पेनाल्टी पर पहला गोल किया। उनके अलावा मिन ने 43वें और एल्डरवील्ड ने 50वें मिनट में तीसरा गोल किया।

son heung min- India TV Hindi
son heung min Image Source : AP

लंदन| सोन हेयूंग मिन ने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में खेले गए मुकाबले में टॉटेहनम हॉटस्पर के लिए अपना 100वां गोल दागा। मिन के इस गोल की मदद से टॉटेहनम ने लीडस युनाइटेड को 3-0 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टॉटेहनम की छह दिसंबर के बाद से यह पहली जीत है और टीम अब तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि लीडस 11वें नंबर पर कायम है।

टॉटेनहम के लिए हैरी केन ने 29वें मिनट में पेनाल्टी पर पहला गोल किया। उनके अलावा मिन ने 43वें और एल्डरवील्ड ने 50वें मिनट में तीसरा गोल किया।

आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

हालांकि टीम डिफेंडर मैट डोहर्टी को इंजुरी टाइम में रेड कार्ड का सामना करना पड़ा।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सौरव गांगुली

टॉटेनहम की लीग में पिछले पांच मैचों में घर में यह चौथी जीत है। मिन का टॉटेनहम के लिए 253 मैचों में यह 100वां गोल है और वह क्लब के लिए 100 गोल करने वाले 18वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल