1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली को हरा शीर्ष पर पहुंचा जयपुर पिंक पैंथर्स

प्रो कबड्डी लीग: दबंग दिल्ली को हरा शीर्ष पर पहुंचा जयपुर पिंक पैंथर्स

 Written By: IANS
 Published : Jul 21, 2016 10:04 pm IST,  Updated : Jul 21, 2016 10:04 pm IST

मुंबई: जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुरुवार को हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 44वें मैच में दबंग दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 24-22 से हरा दिया।

delhi and jaipur- India TV Hindi
delhi and jaipur

मुंबई: जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुरुवार को हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण के 44वें मैच में दबंग दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 24-22 से हरा दिया। जयपुर की टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 12 मैचों में यह सातवीं जीत है, जिनसे 42 अंक लेकर वे अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गए।

जयपुर के कप्तान जसवीर सिंह ने असफल रेड के साथ मैच की शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली और रेड से सात अंक जुटाते हुए अपनी टीम की जीत के नायक बन गए।

जसवीर के अलावा अजय कुमार ने रेड से पांच अंक जुटाए। जयपुर ने मध्यांतर तक 14-11 की मामूली बढ़त हासिल कर ली थी। दिल्ली ने मध्यांतर के बाद संभलकर खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अंकों का अंतर 17-16 तक लाने में सफल रहे।

मैच में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जसवीर जहां अपनी टीम को बढ़त दिलाने में लगे रहे, वहीं दिल्ली के कप्तान मेराज शेख उसे पाटने में।

अपनी टीम के लिए 11 अंक जुटाने वाले मेराज ने मैच के आखिरी मिनट में अपनी टीम का स्कोर 23-22 तक ला दिया था, लेकिन रेड करने आए जयपुर के राजेश नरवाल ने अंतत: अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल