1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पांच की बजाय सात अक्टूबर से शुरू होगी प्रो-कबड्डी लीग

पांच की बजाय सात अक्टूबर से शुरू होगी प्रो-कबड्डी लीग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 07:33 pm IST

पिछले संस्करण की तुलना में इस साल कुछ आयोजन स्थलों में बदलाव किए गए हैं। 

Pro Kabaddi League- India TV Hindi
Pro Kabaddi League Image Source : GETTY IMAGES

प्रो-कबड्डी लीग के छठे सीजन का आगाज सात अक्टूबर को चेन्नई में होगा। पहले टूर्नामेंट का आगाज पांच अक्टूबर से होना था लेकिन कुछ कारणों से अब लीग दो दिन की देरी से शुरू होगी। नई तारीख के साथ लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने इसके कार्यक्रम की घोषणा की। पिछले संस्करण की तुलना में इस साल कुछ आयोजन स्थलों में बदलाव किए गए हैं। 

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में घरेलू टीम तमिल थलाइवाज का मुकाबला मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स से होगा। टूर्नामेंट मे कुल 12 टीमें इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए एक-दूसरे से जद्दोजहद करेगी। प्लेऑफ मुकाबले कोच्चि और मुंबई में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला पांच जनवरी को मुम्बई में होगा। लीग में हालांकि, कोच्चि स्थित कोई भी टीम हिस्सा नहीं ले रही है। 

प्रो-कबड्डी लीग की सबसे सफल टीम पटना पाइरेट्स इस बार अपने सभी घरेलू मुकाबले पटना में खेलेगी। पिछले संस्करण में पटना ने अपने घरेलू मैच रांची में खेले थे। पटना लीग की मौजूदा चैम्पियन होने के साथ लगातार तीन बार खिताब अपने नाम करने का कीर्तिमान भी स्थापित कर चुकी है। पटना के अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुंबा भी एक-एक बार खिताब जीत चुकी हैं। पांचवें संस्करण में लीग का हिस्सा बनी यूपी योद्धा की टीम आगामी सीजन में अपने मुकाबले लखनऊ की बजाय ग्रेटर नोएडा में खेलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल