1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक से पहले हॉकी प्रो लीग में प्रदर्शन का सही आंकलन होगा : श्रीजेश

ओलंपिक से पहले हॉकी प्रो लीग में प्रदर्शन का सही आंकलन होगा : श्रीजेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 05:01 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 05:01 pm IST

अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अप्रैल में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अपने तय कार्यक्रम से होने की उम्मीद जताई है।

ओलंपिक से पहले हॉकी...- India TV Hindi
ओलंपिक से पहले हॉकी प्रो लीग में प्रदर्शन का सही आंकलन होगा : श्रीजेश Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरु। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अप्रैल में एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) हॉकी प्रो लीग के अपने तय कार्यक्रम से होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने से तोक्यो ओलंपिक के पहले टीम और खिलाड़ियों का सही आकलन होगा। एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैचों के अगले चरण में भारत को अप्रैल में अर्जेंटीना जबकि मई में ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी के खिलाफ खेलना है। टीम मई में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उतरेगी।

बल्लेबाजी में हुए 'फ्लॉप' तो फील्डिंग में रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, ब्रिसबेन में बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में श्रीजेश ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच इस साल तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इस तरह जुलाई में होने वाले तोक्यो ओलंपिक से पहले हमें मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छे मैच मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये मैच हमारे लिए खिलाड़ी के अलावा एक टीम के तौर पर भी सही परीक्षा होंगे और मुझे यकीन है कि ओलंपिक के लिए अंतिम टीम का चयन इन मैचों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।’’

मोहम्मद सिराज ने 44 साल बाद गाबा के मैदान पर दोहराया इतिहास, बनाया यह खास रिकॉर्ड

पुरूष टीम ने पिछले साल 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इस 32 साल के खिलाड़ी ने कहा कि जैव-सुरक्षित माहौल में अभ्यास करने से खिलाड़ी मानसिक तौर पर ज्यादा मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले 12 महीनों में, हमने जिस तरह की चुनौतियों का सामना किया है, उसने हमें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल