1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लाइपजिग को हरा पीएसजी ने रचा इतिहास, चैंपियन्स लीग के फाइनल में पहली बार बनाई जगह

लाइपजिग को हरा पीएसजी ने रचा इतिहास, चैंपियन्स लीग के फाइनल में पहली बार बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 10:04 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 10:04 am IST

फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया है। 

लाइपजिग को हरा पीएसजी...- India TV Hindi
लाइपजिग को हरा पीएसजी ने रचा इतिहास, चैंपियन्स लीग के फाइनल में पहली बार बनाई जगह Image Source : AP IMAGE

लिस्बन। फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच दिया है। पीएसजी क्लब का गठन साल 1970 में हुआ था और क्लब ने अपने 50 साल के इतिहास में पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में जगह बनाई। पेरिस सेंट जर्मेन को  110 चैंपियन्स लीग मैचों में बाद ये सफलता हासिल हुई है।

पेरिस सेंट जर्मेन ने सेमीफाइनल मुकाबले में लेपजिग को 3-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। पीएसजी की ओर से एंजेल डि मारिया ने एक गोल दागा जबकि दो गोल में मदद की। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

डि मारिया ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें बेहद खुशी है। क्लब ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कड़ा खेल दिखाया और शानदार मैच खेला। हम क्लब के लिए इतिहास रचना चाहते थे। आज रात हम सफल रहे और हम फाइनल में हैं, यह काफी महत्वपूर्ण है। अपने सपने को साकार करने के लिए हमें आज की तरह ही खेलना होगा।’’

फाइनल में अब पीएसजी का सामना बायर्न म्यूनिख या फ्रांस के ही क्लब लियोन से होगा। बुधवार को लिस्बन में ही होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल