1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रैंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन का पहला मैच हुआ स्थगित

फ्रैंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन का पहला मैच हुआ स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 06:44 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 06:44 pm IST

 कुछ दिन पहले ही यूईएफए चैम्पियंस लीग का फाइनल खेलने वाली पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का फ्रांस लीग के नए सीजन का पहला मैच स्थगित कर दिया गया है।

फ्रैंच लीग में पेरिस...- India TV Hindi
फ्रैंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन का पहला मैच हुआ स्थगित Image Source : GETTY IMAGES

लंदन,| कुछ दिन पहले ही यूईएफए चैम्पियंस लीग का फाइनल खेलने वाली पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का फ्रांस लीग के नए सीजन का पहला मैच स्थगित कर दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसजी को इसी शनिवार लैंस के खिलाफ मैच खेलना था, लेकिन अब यह मैच 10 सितंबर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ब्रेक के बाद खेला जाएगा।

फ्रांस के अधिकारी इस मैच को दोबारा कराने को लेकर राजी हो गए हैं। फ्रांस लीग के नए सीजन की शुरुआत पिछले सप्ताह से बिना पीएसजी के हो गई है। छह दिन पहले पीएसजी को चैम्पियंग लीग के फाइनल में जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने मात दी थी।

पीएसजी को अब 2020-21 सीजन की शुरुआत करने के लिए 12 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। फ्रांस लीग की पिछला सीजन कोविड-19 के कारण बीच में ही बंद कर दिया गया था और पीएसजी को विजेता घोषित कर दिया गया था, क्योंकि वह अंकतालिका में 12 अंक की बढ़त बनाए हुए थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल