1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना से लड़ने के बाद ट्रेनिंग पर लेते पीएसजी के नेमार

कोरोना से लड़ने के बाद ट्रेनिंग पर लेते पीएसजी के नेमार

 Reported By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 03:01 pm IST

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबालर नेमार कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। 

Neymar - India TV Hindi
Neymar  Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| फ्रेंच फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबालर नेमार कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक होने के बाद ट्रेनिंग पर लौट आए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल के नेमार पीएसजी के उन सात खिलाड़ियों में से एक थे जो हाल में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। नेमार के अलावा कीलियन एम्बाप्पे, मौरो इकार्डी, एंजल डी मारिया और लीएंड्रो पेरेडेज, केलर नवास और मार्न्होस शामिल हैं।

नेमार ने शुक्रवार को अपने टिवटर पर लिखा, " मैं ट्रेनिंग पर लौट आया हूं। बहुत खुश हूं। कोरोना आउट।"

इन स्टार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी के कारण मौजूदा चैंपियन पीएसजी को फ्रेंच लीग 1 के अपने पहले मैच में शीर्ष श्रेणी में जगह बनाने वाली लेन्स की टीम के हाथों गुरुवार को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े : IPL 2020 : टी20 क्रिकेट में इस समय कौन सा स्पिन गेंदबाज है सर्वश्रेष्ठ, KKR मेंटर हसी ने बताया नाम

पीएसजी के लिए 18 साल के कायस रुइज आटिल और एर्नाउड केलिमेएंडो फस्र्ट टीम के लिए अपना पदार्पण कर रहे थे जबकि 20 साल के मार्सिन बुल्का केवल अपना दूसरा मैच खेल रहे थे।

पीएसजी को अब अपना अगला मैच रविवार को फ्रेंच लीग 1 के उपविजेता मार्सिले के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल