1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस लीग : डार्टमंड को 2-0 से हराकर PSG क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

चैम्पियंस लीग : डार्टमंड को 2-0 से हराकर PSG क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 04:28 pm IST

पेरिस सेंट जर्मेन ने पहले लेग में मिली 1-2 की हार से उबरते हुए शानदार वापसी कर बुधवार को डार्टमंड को दूसरे चरण के मुकाबले में 2-0 से हराया और चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

चैम्पियंस लीग :...- India TV Hindi
चैम्पियंस लीग : डार्टमंड को 2-0 से हराकर PSG क्वार्टर फाइनल में पहुंचा Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस| पेरिस सेंट जर्मेन ने पहले लेग में मिली 1-2 की हार से उबरते हुए शानदार वापसी कर बुधवार को डार्टमंड को दूसरे चरण के मुकाबले में 2-0 से हराया और चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। कोरोनावायरस के कारण यह मैच बंद दरवाजों के बीच खेला गया।

फैन्स स्टेडियम के बाहर जमा थे और पीएसजी की जीत से उत्साहित थे। पीएसजी के लिए ब्राजीली सुपरस्टार नेमार ने 28वें मिनट में एंजेल दी मारिया के कार्नर को गोल में तब्दील कर पीएसजी को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद पहले हाफ के इंजुरी टाइम में जिफेंजर जुआन बेरनाट ने स्कोर 2-0 कर दिया, जिसे पीएसजी अंतिम सीटी बजने तक सुरक्षित करने में सफल रहा। इस मैच में 89वें मिनट में डार्टमंड के एमरी कान को लाल कार्ड दिखाया गया। कान ने नेमार के खिलाफ फाउल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल