1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन सिंगापुर ओपन से बाहर

भारत के टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन सिंगापुर ओपन से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2021 03:19 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 03:19 pm IST

भारत के रामकुमार रामनाथन अमेरिका के टारो डेनियल के खिलाफ तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हारने से सिंगापुर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये।

भारत के टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
भारत के टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन सिंगापुर ओपन से बाहर Image Source : GETTY

सिंगापुर। भारत के रामकुमार रामनाथन सोमवार को यहां अमेरिका के टारो डेनियल के खिलाफ तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हारने से सिंगापुर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल से बाहर हो गये। विश्व में 200वीं रैंकिंग के रामकुमार ने पहले दौर का यह मुकाबला दो घंटे छह मिनट में 3-6, 7-6(3), 3-6 से गंवाया।

43 साल की उम्र में अफरीदी ने धाकड़ फील्डिंग से रन आउट कर किया सभी को हैरान, देखें Video

रामकुमार के पास अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ ब्रेक प्वाइंट लेने के दो मौके थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाये। यह रामकुमार की डेनियल के खिलाफ दो मैचों में दूसरी हार है। इससे पहले वह 2012 में आईटीएफ फ्यूचर्स प्रतियोगिता में भी अमेरिकी खिलाड़ी से हार गये थे। रामकुमार ने युगल में पुरव राजा के साथ मिलकर जोड़ी बनायी है और उनका सामना कोरिया के एस केवोन और जापान के वाइ युचियामा से होगा।

'बुलेट' रफ्तार से लाबुशेन ने किया ऐसा रन आउट कि याद आ आए जोंटी रोड्स, देखें Video

रोहन बोपन्ना, जीवन नेदुचेझियन और एन श्रीराम बालाजी भी इस तीन लाख डालर इनामी हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के युगल में भाग ले रहे हैं। सभी की निगाहें हालांकि युकी भांबरी पर टिकी रहेंगी जो कि दो साल से भी अधिक समय के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रहे हैं। वह पहले दौर में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू इबडेन से भिड़ेंगे जो आस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल में सामंता स्टोसुर के साथ उप विजेता रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल