1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला विश्व कप: रांस, इंग्लैंड और कोलंबिया अंतिम 16 में

महिला विश्व कप: रांस, इंग्लैंड और कोलंबिया अंतिम 16 में

 Written By: PTI
 Published : Jun 18, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 12:32 pm IST

ओटावा: फ्रांस और इंग्लैंड ने महिला विश्व कप फुटबाल के अंतिम 16 में जगह बना ली जबकि कोलंबिया तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहा । तीसरी वरीयता प्राप्त

महिला विश्व कप: रांस,...- India TV Hindi
महिला विश्व कप: रांस, इंग्लैंड और कोलंबिया अंतिम 16 में

ओटावा: फ्रांस और इंग्लैंड ने महिला विश्व कप फुटबाल के अंतिम 16 में जगह बना ली जबकि कोलंबिया तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहा ।

तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस ने कोलंबिया से मिली हार के बाद वापसी करते हुए मैक्सिको को 5 . 0 से हराया । ग्रुप एफ में फ्रांस छह अंक लेकर शीर्ष पर है ।

चार साल पहले जर्मनी में हुए विश्व कप में चौथे स्थान पर रही फ्रांसीसी टीम के लिये मारी लौरे डेल ने 34वें सेकंड में गोल दागा । यूजीनी ले सोमेर ने दो गोल किये जबकि मैक्सिको की डिफेंडर जेनिफर रूइज ने आत्मघाती गोल कर दिया । दस मिनट बाकी रहते अमांडाइन हेनरी ने गोल करके 5 . 0 से जीत सुनिश्चित कर दी ।

इंग्लैंड के भी छह अंक है लेकिन गोल औसत के आधार पर वह फ्रांस से पीछे है । उसने कोलंबिया को 2 . 1 से हराया ।
फ्रांस का सामना अब ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहने वाली कोस्टा रिका, स्पेन या दक्षिण कोरिया से होगा ।
ब्राजील ग्रुप ई में शीर्ष पर रहेगा जिसे आखिरी मैच में कोस्टा रिका से खेलना है । वहीं इंग्लैंड 1995 के चैम्पियन नार्वे से खेलेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल