1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रेसलर रवि दहिया को पोलैंड ओपन में सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

रेसलर रवि दहिया को पोलैंड ओपन में सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2021 11:17 pm IST,  Updated : Jun 10, 2021 08:07 am IST

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान रवि दहिया को पोलैंड ओपन में 61 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

RAVI DAHIYA- India TV Hindi
RAVI DAHIYA Image Source : INSTAGRAM/RAVI_KUMAR_60

वारसा। ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान रवि दहिया को पोलैंड ओपन में 61 किलोवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक से पहले आखिरी रैंकिंग सीरिज टूर्नामेंट है। रवि को फाइनल में गुलामजान अब्दुल्लाएव ने मात दी । उन्होंने पहले दौर में इसी प्रतिद्वंद्वी को मात दी थी।

इससे पहले सभी प्रतिद्वंद्वियों ने फिर रवि के बायें पैर को निशाना बनाया लेकिन एशियाई चैम्पियन और 2019 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने अपने बेहतर दमखम के बूते जीत दर्ज की।

उन्होंने अमेरिका के नाथन खालिद टोमासेलो को 9-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । इसके बाद ईरान के रजा अहमदाली ए को 7-4 से हराया  रवि ने दूसरे दौर में एशियाई चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता कजाखस्तान के असकारोव को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल