1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लीगा :रियल मेड्रिड ने एस्पानियोल को 4-1 से हराया

ला लीगा :रियल मेड्रिड ने एस्पानियोल को 4-1 से हराया

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2015 02:39 pm IST,  Updated : May 18, 2015 02:41 pm IST

कोर्नेला डी लोब्रेगाट (स्पेन): क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैट्रिक गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने रविवार को स्पेन के ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट के एक मैच में एस्पानियोल को 4-1 से हरा दिया। बार्सिलोना ने हालांकि

रियल मेड्रिड ने...- India TV Hindi
रियल मेड्रिड ने एस्पानियोल को 4-1 से हराया

कोर्नेला डी लोब्रेगाट (स्पेन): क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैट्रिक गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने रविवार को स्पेन के ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट के एक मैच में एस्पानियोल को 4-1 से हरा दिया। बार्सिलोना ने हालांकि 1-0 से इसी दिन एटलेटिको मेड्रिड को हराकर ला लीगा खिताब अपने नाम कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच का पहला गोल रोनाल्डो ने 59वें मिनट में किया। इसके बाद उन्होंने 83वें और आखिरी मिनट में एक-एक गोल दागे। रोनाल्डो के अलावा रियल मेड्रिड के मार्सेलो ने 79वें मिनट में एक अन्य गोल दागा।

एस्पानियोल की ओर से एकमात्र गोल 73वें मिनट में स्टुआनी ने किया।

इस जीत के बाद रियल मेड्रिड अंकतालिका में 89 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि बार्सिलोना उससे चार अंक आगे है। दोनों टीमें अभी एक-एक मैच और ला लीगा में खेलेंगी।

बहरहाल, तीन गोलों के साथ ही रोनाल्डो के इस सत्र के ला लीगा में कुल गोलों की संख्या 45 हो गई है। मेसी के टूर्नामेंट में कुल 41 गोल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल