1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना पॉजिटिव

रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2021 07:03 pm IST,  Updated : Jan 22, 2021 07:46 pm IST

रीयाल मैड्रिड के कोच जिनेदीन जिदान कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। स्पेन के इस क्लब ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Real Madrid coach Zinedine Zidane Corona positive- India TV Hindi
Real Madrid coach Zinedine Zidane Corona positive Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। क्लब ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। क्लब के मुताबिक जिदान यह खबर मिलने के बाद सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। 

ये भी पढ़ें - जहीर अब्बास ने माना, क्रिकेट में निवेश का नतीजा है ऑस्ट्रेलिया में मिली भारत को जीत

इस कारण जिदान शनिवार को अलावेस के साथ होने वाले मुकाबले के दौरान डग-आउट में नहीं होंगे।

क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी करते हुए लिखा है, "रियल मेड्रिड सीएफ यह घोषणा करता है कि हमारे कोच जिनेदिन जिदान कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।"

ये भी पढ़ें - प्रणवी ने जीता हीरो डब्ल्यूपीजीटी के दूसरे चरण का खिताब

क्लब के मुताबिक जिदान की गैरमौजूदगी में सहायक कोच डेविड बेटोनी टीम का काम देंखेंगे और उन्हें सम्भवत: दो सप्ताह तक यह जिम्मेदारी निभानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल