1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अल क्लासिको में रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से रौंदा

अल क्लासिको में रियल मेड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से रौंदा

 Edited By: IANS
 Published : Apr 11, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 03:01 pm IST

रियल के लिए मैच का पहला गोल करीम बेंजेमा ने 13वें मिनट में किया। यह सात लीग मैचों में यह उनका नौवां गोल था।  

Real Madrid, Barcelona, El Clasico, sports - India TV Hindi
Real Madrid vs Barcelona, Image Source : GETTY

रियल मेड्रिड ने अल क्लासिको मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ रियर मेड्रिड ला लीगा तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। रियल के लिए मैच का पहला गोल करीम बेंजेमा ने 13वें मिनट में किया। यह सात लीग मैचों में यह उनका नौवां गोल था।

करीम ने लुकास वाजक्वेज के क्रास पर बेक हिल नज के जरिए गोल किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : धोनी के लिए बढ़ी मुश्किलें, दूसरे मैच में सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं होगा यह खिलाड़ी

30वें मिनट तक जाते-जाते रियल ने अपनी बढ़त दो गुनी कर ली। उसके लिए दूसरा गोल उस समय हुआ, जब टोनी क्रूस का फ्रीकिक सर्दिनो डेस्ट की पीठ से डिफलेक्ट होकर जोर्डी एल्बा को छकाता हुआ पोस्ट में घुस गया।

बार्सिलोना ने दूससे हाफ में अपना पहला गोल किया। उसके लिए यह गोल ऑस्कर मिंग्वेजा ने किया। बार्सिलोना को बराबरी मिल सकती थी लेकिन सुपर-सब इयाक्स मोरिबा का एक शानट क्रासबार से टकराकर दिशाहीन हो गया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : टूर्नामेंट के तीसरे मैच में केकेआर और सनराइजर्स के बीच है घमासान, जीत पर होगी दोनों की नजर

इस मैच के बाद बार्सिलोना ने शिकायत की कि उसे दो पेनाल्टी मिलने चाहिए थे लेकिन रेफरी ने उन्हें नकार दिया। इसे लेकर बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोमैन काफी नाराज दिखे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल