1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेले के कोलकाता दौरे में रहमान भी शामिल

पेले के कोलकाता दौरे में रहमान भी शामिल

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2015 03:15 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 03:20 pm IST

कोलकाता: ब्राजील के महान फुटबालर पेले के तीन दिवसीय कोलकाता दौरे पर आस्कर और ग्रेमी पुरस्कार विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान भी उनसे जुड़ेंगे । तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के बायोपिक

पेले के कोलकाता दौरे...- India TV Hindi
पेले के कोलकाता दौरे में रहमान भी शामिल

कोलकाता: ब्राजील के महान फुटबालर पेले के तीन दिवसीय कोलकाता दौरे पर आस्कर और ग्रेमी पुरस्कार विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान भी उनसे जुड़ेंगे । तीन बार के विश्व कप विजेता पेले के बायोपिक पेले : बर्थ आफ अ लीजैंड में संगीत दे रहे रहमान ने इसकी पुष्टि की है । आयोजकों में से एक मल्टीकोन ग्रुप के मुख्य रणनीतिकार सताद्रु दत्ता ने इसकी जानकारी दी ।

रहमान के अलावा भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी 12 अक्तूबर को नेताजी इंडोर स्टेडियम पर होने वाली लीजैंड्स नाइट में मौजूद होगी ।

दत्ता ने कहा , रहमान ने कोलकाता दौरे पर आ रहे पेले से मिलने की इच्छा जताई थी । वह बायोपिक के बारे में भी बात कर सकते हैं । वह 23 अक्तूबर को पेले के जन्मदिन से पहले बर्थडे जिंगल भी गायेंगे ।

पेले 11 अक्तूबर को सुबह यहां पहुंचेंगे और दो दिन बाद आईएसएल के गत चैम्पियन एटलेटिको डि कोलकाता और केरला ब्लास्टर्स एफसी के बीच मैच में मुख्य अतिथि रहेंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल