1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिश्रित युगल में जोड़ीदार का फैसला सानिया करेंगी: बोपन्ना

मिश्रित युगल में जोड़ीदार का फैसला सानिया करेंगी: बोपन्ना

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2015 07:07 pm IST,  Updated : Sep 16, 2015 12:05 am IST

नयी दिल्ली: भारत के चोटी के युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आज यहां कहा कि अगले साल रियो ओलंपिक खेलों के मिश्रित युगल के लिये सानिया मिर्जा के साथ कौन जोड़ी बनाएगा इसका फैसला यह

मिश्रित युगल में...- India TV Hindi
मिश्रित युगल में जोड़ीदार का फैसला सानिया करेंगी

नयी दिल्ली: भारत के चोटी के युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आज यहां कहा कि अगले साल रियो ओलंपिक खेलों के मिश्रित युगल के लिये सानिया मिर्जा के साथ कौन जोड़ी बनाएगा इसका फैसला यह स्टार टेनिस खिलाड़ी करेगी। बोपन्ना ने चेक गणराज्य के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में रियो ओलंपिक में अपने संभावित जोड़ीदार को लेकर पूछे गये कुछ सवालों के जवाब मजाकिया अंदाज में भी दिये जिससे वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाये।

बोपन्ना से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने रियो खेलों में खेलने के लिये सानिया या लिएंडर पेस से बात की है, उन्होंने तुरंत कहा, इसका फैसला सानिया करेगी। वह अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रही है। वह यह फैसला करेगी कि उसे किसके साथ खेलना है। मैं उसके साथ खेलना चाहता हूं। लिएंडर भी उसे साथ खेलना चाहता है।

उन्होंने कहा, जब तक पुरूष युगल की बात है तो क्या हमारे पास कोई अन्य विकल्प : लिएंडर और उनके अलावा : है? यदि मैं गलत नहीं हूं तो हमें संयुक्त रैंकिंग 60 . 65 की जरूरत पड़ेगी और कोई भी अन्य खिलाड़ी : हमारे अलावा : इसमें फिट नहीं बैठ सकता। यहां तक यदि हम कोई संयोजन बनाने की कोशिश करते हैं तब भी हम ऐसा नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल