1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोहित शर्मा और विनेश फोगाट समेत इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

रोहित शर्मा और विनेश फोगाट समेत इन चार खिलाड़ियों को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 10:42 pm IST

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पैरा-एथलीट मारियाप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगट और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा।

Rohit Sharma, Vinesh Phogat, Manika Batra and Mariappan Thangavelu to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Aw- India TV Hindi
Rohit Sharma, Vinesh Phogat, Manika Batra and Mariappan Thangavelu to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award Image Source : AP/GETTY

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पैरा-एथलीट मारियाप्पन थंगावेलु, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पहलवान विनेश फोगट और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। न्यूज ऐजेंसी एनआई ने ट्विटर पर पूरी लिस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।

वहीं क्रिकेट खिलाड़ी ईशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा, एथलीट दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खेल रत्न के अलावा अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे।

रोहित ने पिछले कुछ सालों में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। वहीं, विनेश ने 2018 के कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि 2019 के एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला है।

महिला टेबल टेनिस स्टार मानिका ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो गोल्ड जीते थे। वहीं, 2018 एशियाई खेलों में भी वो कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि उनका अभी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बाकी है।

दूसरी तरफ मरियप्पन थंगावेलु ने 2016 के रियो पैरालिंपिक में T42 हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें, साल 2016 में, स्टार शटलर पीवी सिंधु, जिमनास्ट दीपा करमाकर, शूटर जीतू राय, और पहलवान साक्षी मलिक को सामूहिक रूप से खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल