1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 04:43 pm IST

पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो फुटबाल इतिहास के टॉप स्कोरर बन गए हैं। 

फुटबॉल इतिहास में...- India TV Hindi
फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो Image Source : GETTY IMAGES

रोम| पुर्तगाल और जुवेंतस के सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो फुटबाल इतिहास के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रोनाल्डो की टीम जुवेंतस ने नापोली को 2-0 से हराकर इटेलियन सुपर कप का खिताब नौवीं बार जीता और इस मैच में रोनाल्डो ने भी गोल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह उनके करियर का 760वां गोल है। अब रोनाल्डो दुनिया में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने गए हैं। रोनाल्डो ने जोसेफ बिकान के 759 गोलों के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

भारत लौटने पर बोले रिषभ पंत, 'धोनी से तुलना नहीं बल्कि खुद का बनाना चाहता हूँ नाम'

रोनाल्डो ने सबसे अधिक 311 गोल स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए किए हैं। इसके अलावा वह मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 84, स्पोटिंग सीपी के लिए तीन और जुवेंतस के लिए 67 गोल कर चुके हैं। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए रोनाल्डो ने 170 मैचों में 102 गोल किए हैं। वह पुर्तगाल की यू-15, यू-17, यू-20, यू-21 और यू-23 टीमें के लिए भी खेल चुके हैं।

पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा

रोनाल्डो ने युवेंतस के लिए चौथा खिताब जीता है। रोनाल्डो ने इस खिताबी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं इटली में अपने चौथे खिताब को लेकर बहुत खुश हूं। मैं युवेंतस से प्यार करता हूं और चाहता हूं कि यह टीम हमेशा जीतती रहे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल