1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वाडा ने रूस पर से प्रतिबंध हटाया, खिलाड़ियों की वापसी का रास्ता साफ हुआ

वाडा ने रूस पर से प्रतिबंध हटाया, खिलाड़ियों की वापसी का रास्ता साफ हुआ

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2018 10:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2018 10:07 pm IST

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने गुरुवार को रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी पर से प्रतिबंध हटा दिया जिससे रूसी खिलाड़ियों के सभी खेलों में प्रतियोगिताओं में वापसी का रास्ता साफ हो गया। 

वाडा ने रूस पर से प्रतिबंध हटाया, खिलाड़ियों की वापसी का रास्ता साफ हुआ - India TV Hindi
वाडा ने रूस पर से प्रतिबंध हटाया, खिलाड़ियों की वापसी का रास्ता साफ हुआ  Image Source : PTI

विक्टोरिया (सेशेल्स)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने गुरुवार को रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी पर से प्रतिबंध हटा दिया जिससे रूसी खिलाड़ियों के सभी खेलों में प्रतियोगिताओं में वापसी का रास्ता साफ हो गया। 

वाडा अध्यक्ष क्रीग रीडी ने कहा, ‘‘आज वाडा कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्यों ने रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी (आरयूएसएडीए) को विश्व डोपिंग रोधी संहिता के कड़ी शर्तों के साथ बहाल करने का फैसला किया।’’ 

रीडी ने कहा कि अगर वचनबद्धता नहीं निभायी जाती है तो वाडा रूसी डोपिंग रोधी एजेंसी पर फिर से प्रतिबंध लगा सकता है। यह फैसला हिन्द महासागर में स्थित द्वीप सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में वाडा की कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल