1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पसंदीदा क्रिकेटर के सवाल पर सत्य नडेला ने कहा, 'कल सचिन थे आज विराट हैं'

पसंदीदा क्रिकेटर के सवाल पर सत्य नडेला ने कहा, 'कल सचिन थे आज विराट हैं'

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2020 09:53 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 09:53 pm IST

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कल सचिन तेंदुलकर थे और आज विराट कोहली।

Sachin Tendulkar, Satya Nadella, Microsoft Virat kohli, India - India TV Hindi
Satya Nadell

 

माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को अधिकतर भारतीयों की तरह क्रिकेट पसंद हैं लेकिन जब उन्हें सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच पसंदीदा क्रिकेटर को चुनने के लिए बोला गया तो उन्होंने इन दोनों को ही चुना। माइक्रोसाफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंद माहेश्वरी ने ‘चैट’ कार्यक्रम के दौरान नडेला को कोहली और तेंदुलकर के बीच से चुनने को कहा। 

नडेला ने कहा, ‘‘यह धर्म चुनने की तरह है। मैं कहूंगा कि कल तेंदुलकर और आज विराट।’’ भारत में जन्में इस अधिकारी का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। अपनी किताब ‘हिट रिफ्रेश’ में उन्होंने बताया है कि इस खेल ने कैसे उनकी पेशेवर और निजी जीवन पर प्रभाव छोड़ा। 

उन्होंने अपनी किताब में लिखा, ‘‘मैं कहीं भी रहूं यह खूबसूरत खेल हमेशा मेरे दिमाग में रहता है। खुशियां, यादें, नाटकीय हालात, जटिलता और उतार-चढ़ाव- अनंत संभावनाएं।’’ नडेला ने माहेश्वरी के साथ बातचीत के दौरान अनिल कुंबले के साथ मुलाकात का भी जिक्र किया। कुंबले ने स्पेक्टाकॉम टेक्नोलाजीस नाम की स्टार्टअप कंपनी खोली है। 

नडेला ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे गेंदबाजी करने का मौका दिया और छक्का जड़ा दिया, मुझे अपने जीवन में सिर्फ उसी समय ऐसा करने का मौका मिला, अपना सपना जीने का।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल