1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19: पुलिस और डाक्टरों पर पत्थर फेंकने की घटना से दुखी हैं हिमा दास

COVID-19: पुलिस और डाक्टरों पर पत्थर फेंकने की घटना से दुखी हैं हिमा दास

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 07:15 pm IST

भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर हुए हमलों की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर थे।

COVID-19: पुलिस और डाक्टरों...- India TV Hindi
COVID-19: पुलिस और डाक्टरों पर पत्थर फेंकने की घटना से दुखी हैं हिमा दास Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर हुए हमलों की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर थे। असम पुलिस में डीएसपी हिमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 40 से ज्यादा खिलाड़ियों की वीडियो कॉल में उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने एक वीडियो साझा की और उसमें कहा, ‘‘उन्होंने हमें कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में बताया, विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के। हमने भी उन्हें बताया कि कि लॉकडाउन के दौरान हम क्या कर रहे थे, हम किस तरह से इसका पालन करके अपने कमरों में रह रहे हैं।’’

हिमा ने इंदौर और गाजियाबाद में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैंने एक और चीज उनसे कही कि मुझे दुख होता है कि लोगों ने पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर पत्थर फेंककर हमला किया। ये लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल