1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना

मलेशिया ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Apr 03, 2015 05:08 pm IST

कुआलालम्पुर: भारत की सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी 5 लाख डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना ने पुत्रा स्टेडियम में विश्व

- India TV Hindi

कुआलालम्पुर: भारत की सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी 5 लाख डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना ने पुत्रा स्टेडियम में विश्व की 15वीं वरीय चीनी खिलाड़ी सुन यू को 21-11, 18-21, 21-17 से हराया। यह मैच एक घंटे 10 मिनट चला।

सेमीफाइनल में तीसरी वरीय सायना का सामना मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन और शीर्ष वरीय चीन की ली जुइरेई से होगा।

जुइरेई ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन और हमवतन यिहान वांग को 14-21, 21-15, 21-12 से पराजित किया। यह मैच 55 मिनट चला।

एक दिन पहले विश्व की नम्बर-1 खिलाड़ी का आधिकारिक दर्जा हासिल करने वाली सायना ने दूसरे दौर में चीनी क्वालीफायर जुई याओ को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल