1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना

चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना

 Written By: IANS
 Published : Nov 14, 2015 08:24 am IST,  Updated : Nov 14, 2015 08:26 am IST

फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी चीन ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शीर्ष वरीय और मौजूदा चैम्पियन सायना ने क्वार्टर फाइनल में जापान

चीन ओपन के सेमीफाइनल...- India TV Hindi
चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना

फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी चीन ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शीर्ष वरीय और मौजूदा चैम्पियन सायना ने क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-16, 21-13 से हराया। यह मैच 42 मिनट चला।

सायना और ओकुहारा के बीच अब तक चार बार भिड़ंत हुई है और हर मौके सायना विजयी रही हैं।

दूसरे दौर के मुकाबले में मलेशिया की जिंग यी ती को 21-10, 19-21, 21-19 को हराने ने वाली सायना शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यिहान वांग से भिड़ेंगी।

वांग ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग को 21-18, 21-17 से हराया। सायना और वांग के बीच अब तक कुल 12 बार भिड़ंत हुई है और नौ बार वांग विजयी रही हैं।

खास बात यह है कि इस साल हुए दो आपसी मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल