1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: कड़े संघर्ष में डेनमार्क ओपन में जीतीं सायना नेहवाल

बैडमिंटन: कड़े संघर्ष में डेनमार्क ओपन में जीतीं सायना नेहवाल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 06:45 pm IST

सायना ने एक घंटे 21 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में फतह हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal Image Source : GETTY IMAGES

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को डेनमार्क ओपन के पहले दौर में मंगलवार को जीत हासिल करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। सायना ने महिला एकल के राउंड-32 में हॉन्गकॉन्ग चेयुंग नगान यी को कड़े संघर्ष में 20-22, 21-17, 24-22 से मात दी। भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 21 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में फतह हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

वर्ल्ड नंबर-11 सायना ने इस जीत के बाद चेयुंग नगान यी के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 का कर लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना का सामना दूसरी सीड जापान की अकाने यामागुची से होगा जिनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का करियर रिकॉर्ड 1-6 का है। यामागुची ने पहले दौर के मुकाबले में स्पेन की बीट्रिज कोरेल्स को 21-18 15-21 16-21 से हराया। 

सायना ने पहला गेम 20-22 से हारने के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी की और 21-17 से गेम जीत लिया। तीसरा गेम दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक रहा। तीसरे गेम में सायना ने 4-2 की बढ़त के साथ शुरुआत की। लेकिन यी ने एक समय 17-17 की बराबरी हासिल क ली थी। भारतीय खिलाड़ी फिर 21-22 से पीछे हो गई। लेकिन इसके बाद उन्होंने पहले तो 22-22 से बराबरी हासिल की और फिर 24-22 से गेम तथा मैच अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल