1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन रैंकिंग : सायना दूसरे स्थान पर पहुंचीं

बैडमिंटन रैंकिंग : सायना दूसरे स्थान पर पहुंचीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 11, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 05:20 pm IST

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा जारी वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सप्ताह सायना को एक स्थान का फायदा हुआ

बैडमिंटन रैंकिंग :...- India TV Hindi
बैडमिंटन रैंकिंग : सायना दूसरे स्थान पर पहुंचीं

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गुरुवार को विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा जारी वरीयता क्रम में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सप्ताह सायना को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं।

दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत चुकीं पीवी सिंधु 14वें पायदान पर हैं।

पुरुष एकल क्रम में किदाम्बी श्रीकांत तीसरे क्रम पर बरकरार हैं जबकि पारूपल्ली कश्यप ने शीर्ष-10 में वापसी की है।

कश्यप को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 10वें क्रम पर हैं।

पुरुष एकल में ही एचएस प्रनॉय 13वें स्थान पर हैं।

महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और यह जोड़ी 15वें स्थान पर पहुंच गई है।

पुरुष युगल और मिश्रित युगल में कोई भी भारतीय जोड़ीदार शीर्ष-25 में शामिल नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल