1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस खिताब

सानिया-हिंगिस ने जीता ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस खिताब

 Written By: IANS
 Published : Jan 09, 2016 10:13 pm IST,  Updated : Jan 09, 2016 10:14 pm IST

ब्रिस्बेन: विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त महिला जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने साल की शुरुआत जीत के साथ की है। इस जोड़ी ने शनिवार को 10 लाख इनामी ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस प्रतियोगिता

Sania-Hingis won Brisbane International tennis title- India TV Hindi
Sania-Hingis won Brisbane International tennis title

ब्रिस्बेन: विश्व की नंबर एक वरीयता प्राप्त महिला जोड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने साल की शुरुआत जीत के साथ की है। इस जोड़ी ने शनिवार को 10 लाख इनामी ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस प्रतियोगिता का महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। पैट राफ्टर अरेना पर एक घंटे 10 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जर्मनी की अंजेलिक कर्बर और एंड्रिया पेटकोविच की वाइल्ड कार्ड जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

कर्बर इससे पहले महिला एकल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से हार गई थीं। सानिया-हिंगिस की यह लगातार 26वीं जीत है और यह खिताब 2016 का उनका पहला खिताब। इस जोड़ी का यह छठा खिताब है। लगातार जीत के विश्व रिकॉड से यह जोड़ी महज दो कदम दूर है। लगातार जीत का विश्व रिकॉर्ड गिगी फर्नाडिस और नताशा ज्वेरेवा की जोड़ी के नाम है जिन्होंने 1994 के सत्र में लगातार 28 जीतें हासिल कर यह रिकॉर्ड कायम किया था।

यह सानिया की यहां दूसरी जीत है इससे पहले उन्होंने 2013 में अमेरिका की बेथानेई माटेक के साथ यह खिताब जीता था, जबकि मार्टिना ने यह खिताब बचाए रखा है। उन्होंने जर्मनी की सेबिने लिसिक्सी के साथ पिछले साल यह खिताब जीता था। विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया, दूसरे गेम में 2-0 की बढ़त के साथ जोड़ी ने शानदार शुरुआत की, लेकिन जर्मन जोड़ी ने वापसी कर 4-2 से बढ़त बना ली।

पहला सेट उतार-चढ़ाव से भरा रहा। दोनों ही जोड़ी संघर्ष करती नजर आ रही थी। हाालांकि सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने वापसी करते हुए पहले 4 ऑल से बराबरी की उसके बाद 5-4 से बढ़त बना ली। इसके बाद जर्मन जोड़ी वापसी नहीं कर पाई और पहला सेट हार गई। दूसरा सेट एकतरफा रहा। पहला सेट हारने से कमजोर दिख रही जर्मन जोड़ी दूसरे सेट में सानिया-हिंगिस के समाने जूझती नजर आई। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने दूसरे सेट में 5-0 से बढ़त बना ली। जर्मनी की जोड़ी ने किसी तरह एक गेम जीता लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके थोड़ी देर बाद सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने साल का पहला खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल