1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने किया अपने बेटे के नाम खुलासा

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने किया अपने बेटे के नाम खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 04:09 pm IST

सानिया ने कहा, "मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है।"

सानिया मिर्जा और शोएब...- India TV Hindi
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

हैदराबाद: भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है। शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है। सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। प्रानीती रेड्डी की निगरानी में रेनबो अस्पताल में मंगलवार को सानिया ने बेटे को जन्म दिया। 

शोएब ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, "यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमें बेटा हुआ है और मेरी पत्नी स्वस्थ हैं। आपकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया।"

शोएब और सानिया ने हैदराबादी रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी। सानिया ने कहा, "मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल