1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साथियान ITTF चेक ओपन फाइनल में पहुंचे, यूक्रेन के इस खिलाड़ी से होगा खिताबी मुकाबला

साथियान ITTF चेक ओपन फाइनल में पहुंचे, यूक्रेन के इस खिलाड़ी से होगा खिताबी मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2021 06:31 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 06:31 pm IST

विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज साथियान फाइनल में यूक्रेन के येवहेन प्रीश्चेपा से भिड़ेंगे।

Sathiyan enters the final of Czech International Open- India TV Hindi
Sathiyan enters the final of Czech International Open Image Source : GETTY

स्टार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने यहां बुधवार को स्वीडन के ट्रूल्स मोरेगार्ध के रिटायर्ड हर्ट होने से आईटीटीएफ चेक अंतरराष्ट्रीय ओपन के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीय भारतीय ने बिना किसी परेशानी के पहले दो गेम 11-4 11-8 से अपने नाम कर लिये थे और वह तीसरे में 8-2 से आगे चल रहे थे, तभी मोरेगार्ध ने चोटिल होने के कारण हटने का फैसला किया। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज साथियान फाइनल में यूक्रेन के येवहेन प्रीश्चेपा से भिड़ेंगे।

IND vs ENG: फिर एंडरसन का शिकार बने कोहली, इंग्लिश गेंदबाज ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

पिछले हफ्ते 28 साल के खिलाड़ी ने बुडापेस्ट में हमवतन मनिका बत्रा के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर का मिश्रित युगल खिताब जीता था। भाषा नमिता सुधीर सुधीर 2508 1749 ओलोमौक नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल