1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड ओपन जीतने वाली सात्विक-चिराग की जोड़ी को बैडमिंटन रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से हुए बाहर

थाईलैंड ओपन जीतने वाली सात्विक-चिराग की जोड़ी को बैडमिंटन रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2019 09:29 am IST,  Updated : Aug 14, 2019 09:30 am IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसककर शीर्ष दस से बाहर हो गई।

सात्विक और चिराग को...- India TV Hindi
सात्विक और चिराग को बैडमिंटन रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुई भारतीय जोड़ी Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में तीन पायदान नीचे खिसककर शीर्ष दस से बाहर हो गये। इस भारतीय जोड़ी के अब 13 टूर्नामेंट में 54830 अंक हैं ओर वह 12वें स्थान पर खिसक गयी है।

सात्विक और चिराग थाईलैंड ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 प्रतियोगिता जीतने के बाद पिछले सप्ताह सात पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष दस में शामिल हुए थे। अन्य भारतीयों में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी छह पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गयी है।

हैदराबाद ओपन के चैंपियन सौरभ वर्मा छह पायदान आगे 38वें स्थान पर पहुंच गये हैं। एचएस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप भी एक एक पायदान ऊपर क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

समीर वर्मा एक स्थान नीचे 14वें नंबर पर खिसक गये हैं जबकि किदाम्बी श्रीकांत और बी साई प्रणीत क्रमश: दसवें और 19वें स्थान पर बने हुए हैं। महिला एकल में पीवी सिंधू और साइना नेहवाल क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर बरकरार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल