1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूथ ओलम्पिक: सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

यूथ ओलम्पिक: सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2018 09:54 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 09:54 pm IST

एशियाई खेलों में महज 15 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के युवा निशानेबाज ने सौरभ चौधरी ने यूथ ओलम्पिक में भी स्वर्ण पदक जीता है।

Saurabh Chaudhary- India TV Hindi
यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। Image Source : AP IMAGE

ब्यूनस आयर्स। एशियाई खेलों में महज 15 साल की उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के युवा निशानेबाज ने सौरभ चौधरी ने अपनी सफलता को यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण में भी जारी रखा है। सौरभ ने बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सोने का तमगा हासिल किया। 

भारतीय खिलाड़ी ने स्टेज-1 और स्टेज-2 एलिमिनेशन में कुल 244.2 का स्कोर किया। दक्षिण कोरिया के सुंग युनहू ने कुल 236.7 के स्कोर के साथ रजत अपने नाम किया जबकि स्विट्जरलैंड के सोलारी जेसन ने 215.6 का स्कोर कर कांस्य पदक जीता। 

कुल आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में शिरकत की थी। क्वालिफिकेशन में सौरभ ने कुल 580 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छह सीरीज में 97, 96, 95, 100, 95, 97 अंक हासिल किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल