1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घोषाल ने म्यूलर का हराकर इंडिया ओपन का खिताब जीता

घोषाल ने म्यूलर का हराकर इंडिया ओपन का खिताब जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 12, 2018 03:03 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 03:03 pm IST

राष्ट्रीय चैंपियन और शीर्ष वरीय सौरव घोषाल ने अंतिम गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वरीय स्विट्जरलैंड के निकोलस म्यूलर को हराकर आज यहां इंडिया ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीता।

 सौरव घोषाल - India TV Hindi
सौरव घोषाल

मुंबई: राष्ट्रीय चैंपियन और शीर्ष वरीय सौरव घोषाल ने अंतिम गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वरीय स्विट्जरलैंड के निकोलस म्यूलर को हराकर आज यहां इंडिया ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीता। 

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने 67 मिनट चले फाइनल में 33वें नंबर के खिलाड़ी म्यूलर को 3-2 से हराकर पीएसए टूर पर चार महीने में स्वदेश में दूसरा खिताब जीता। 

घोषाल ने अंतिम गेम में 3-7 और 5-8 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 11-9 5-11 6-11 11-7 12-10 से जीत दर्ज की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल