1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: जीत के साथ टेनिस कोर्ट पर लौटे जोकोविक

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जीत के साथ टेनिस कोर्ट पर लौटे जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 01:58 pm IST

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने साल के पहले ग्रैंड स्लैंम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला दौर जीतने के साथ ही टेनिस कोर्ट पर अच्छी वापसी की है।

 नोवाक जोकोविक - India TV Hindi
नोवाक जोकोविक

मेलबर्न: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने साल के पहले ग्रैंड स्लैंम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहला दौर जीतने के साथ ही टेनिस कोर्ट पर अच्छी वापसी की है। पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में छह बार के विजेता जोकोविक ने अमेरिकी खिलाड़ी डोनाल्ड यंग को मात दी। 

कोहनी की चोट के कारण जोकोविक ने पिछले साल विबंलडन ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने इस मैच में यंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से मात दी। 

अपने एक बयान में जोकोविक ने कहा, "एक माह पहले मैं जानता भी नहीं था कि मैं इस टूर्नामेंट में खेल भी पाऊंगा, क्योंकि मेरी कोहनी पूरी तरह से तैयार नहीं थी।"

जोकोविक का सामना दूसरे दौर में फ्रांस के गेल मोंफिल्स या स्पेन के जॉमे मुनार में से किसी एक खिलाड़ी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल