1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैकिंग: टॉप पर रहते हुए नोवाक जोकोविक ने की नए साल की शुरुआत

एटीपी रैकिंग: टॉप पर रहते हुए नोवाक जोकोविक ने की नए साल की शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2019 10:20 am IST,  Updated : Jan 08, 2019 10:20 am IST

स्पेन के राफेल नडाल भी सोमवार को जारी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। 

नोवाक जोकोविक- India TV Hindi
नोवाक जोकोविक Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड: सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने नए साल की शुरुआत टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपने पहले स्थान को बरकरार रखते हुए की है। वहीं स्पेन के राफेल नडाल भी सोमवार को जारी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शीर्ष-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। होपमैन कप में स्विट्जरलैंड को जीत दिलाने वाले रोजर फेडरर अपने तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, जापान के केई निशिकोरी नौवें और अमेरिका को जॉन इश्नेर 10वें स्थान पर हैं। 

कनाडा के मिलोस राओनिक एक स्थान की छलांग लगाने में सफल हुए हैं। वह अब 17वें स्थान पर आ गए हैं। इटली के मार्को सेसचिनाटो दो स्थान आगे बढ़ते हुए 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

अर्जेटीना के डिएगो स्वार्टज्मैन को दो अंकों का नुकसान हुआ है और वह अब 19वें स्थान पर खिसक गए हैं। बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव दो स्थान नीचे लुढ़कर कर अब 21वें नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल