1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: सेरेना और मुगुरुजा के बीच होगा फाइनल

फ्रेंच ओपन: सेरेना और मुगुरुजा के बीच होगा फाइनल

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2016 08:26 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 08:26 pm IST

विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियमस ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में सेरेना का सामना गर्बिने मुगुरुजा से होगा।

garbine muguruza and serena williams- India TV Hindi
garbine muguruza and serena williams

पेरिस: विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियमस ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में सेरेना का सामना गर्बिने मुगुरुजा से होगा। सेरेना ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में किकि बेर्टेस को कड़े मुकाबले में 7-6 (7), 6-4 से मात देकर फाइनल तक की राह तय की।

सेरेना लगातार दूसरे मैच में अपने श्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थीं। उन्होंने पहले सेट में दो सेट प्वाइंट का सामना किया लेकिन अंतत: वह इन्हें बचाने में कामयाब रहीं।

अगर वह इस खिताब को जीत जाती हैं तो यह उनकी पिछले चार साल में तीसरी जीत होगी।

इससे पहले गर्बिने मुगुरुजा ने सेमीफाइनल में समांथा स्टोसुर को 6-2, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

समांथा 2012 के बाद पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में खेल रहीं थी।

पहले सेट में मुगुरुजा ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद समांथा ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन मुगुरुजा उनसे काफी आगे निकल चुकी थीं।

दूसरा सेट भी पहले सेट की तरह रहा। मुगुरुजा ने शानदार खेल दिखाया और दूसरा सेट भी अपने नाम कर मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में सेरेना और मुगुरुजा के बीच अच्छे मुकाबले की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल