1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन फाइनल में भिड़ेंगी सेरेना, साफारोवा

फ्रेंच ओपन फाइनल में भिड़ेंगी सेरेना, साफारोवा

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2015 02:53 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 03:06 pm IST

पेरिस : अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन के फाइनल में चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा से भिड़ेंगी। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेरेना ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड

फ्रेंच ओपन फाइनल में...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन फाइनल में भिड़ेंगी सेरेना, साफारोवा

पेरिस : अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फ्रेंच ओपन के फाइनल में चेक गणराज्य की लूसी साफारोवा से भिड़ेंगी। फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेरेना ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड की टिमिया बाकसिनजिस्की को 4-6, 6-3, 6-0 से हराया।

दोनों के बीच मुकाबला एक घंटे 54 मिनट चला। सेरेना 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत हैं। फ्रेंच ओपन वह दो बार जीत चुकी हैं। 2002 और 2013 में उन्होंने यह खिताब जीता था।

दूसरी ओर, साफारोवा ने सेमीफाइनल में सर्बिया की एना इवानोविक को हराया। एक घंटे 52 मिनट चले मुकाबले में साफारोवा ने 7-5, 7-5 से जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल