1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शारापोवा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस लिया

शारापोवा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस लिया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2015 10:32 am IST,  Updated : Aug 31, 2015 10:34 am IST

न्यूयार्क: रूस की तीसरी वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा ने पैर की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस ले लिया जिससे शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स की कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम की राह आसान हो

शारापोवा ने चोट के...- India TV Hindi
शारापोवा ने चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस लिया

न्यूयार्क: रूस की तीसरी वरीयता प्राप्त मारिया शारापोवा ने पैर की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापिस ले लिया जिससे शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स की कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम की राह आसान हो गई है ।

अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट निदेशक डेविड ब्रीवर ने शारापोवा के नहीं खेलने की घोषणा की । इससे रूस की डारिया कासात्किना को मौका मिल गया ।

शारापोवा ने ट्विटर पर लिखा ,मैं इस साल अमेरिकी ओपन नहीं खेल सकूंगा । मैने पूरी कोशिश की लेकिन समय पर्याप्त नहीं था ।

अमेरिकी ओपन के ड्रा में सेरेना के लिये सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी शारापोवा थी । सेरेना की नजरें पहला कैरियर ्रग्रैंडस्लैम वर्ष खिताब पूरा करने पर है । स्टेफी ग्राफ ने 1988 में यह कमाल किया था ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल