1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शूटिंग कोच मनेसर ने माना, भारत में शॉटगन निशानेबाजी का उज्ज्वल है भविष्य

शूटिंग कोच मनेसर ने माना, भारत में शॉटगन निशानेबाजी का उज्ज्वल है भविष्य

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2021 12:08 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 12:08 pm IST

राष्ट्रीय कोच मनशेर सिंह का मानना है कि युवा प्रतिभा के उभरने से खेल के इस प्रारूप में देश का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।

Shotgun- India TV Hindi
Shotgun Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत का शॉटगन निशानेबाजी में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन राष्ट्रीय कोच मनशेर सिंह का मानना है कि युवा प्रतिभा के उभरने से खेल के इस प्रारूप में देश का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है। डबल ट्रैप के निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एथेंस ओलंपिक 2004 में रजत पदक जीतकर भारत में निशानेबाजी को नयी पहचान दिलायी थी लेकिन इसके बाद शॉटगन का प्रभाव फीका पड़ता गया जबकि राइफल और पिस्टल निशानेबाजों ने अच्छी प्रगति की। 

मनशेर का मानना है कि शॉटगन में भविष्य उज्ज्वल है और इसका एक उदाहरण अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान का पुरुष स्कीट में तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करना है। मनशेर ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान कहा, ‘‘मेरा मानना है कि शॉटगन के लिये आगे की राह बहुत अच्छी है विशेषकर इसमें कई जूनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ’’ 

ये भी पढ़े -  ISSF Shooting World Cup : 10 मीटर एयर राइफल में एलवेनिल और दिव्यांशु को जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल 

दर्शकों की प्रिय स्पर्धा होने के बावजूद शॉटगन में बेहतर आधारभूत ढांचा न होने तथा उपकरणों की कमी और अभ्यास की भारी लागत के कारण भारत को इसमें संघर्ष करना पड़ रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे विश्व कप में स्कीट निशानेबाजों के प्रदर्शन से चीजों में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। 

ये भी पढ़े -  महिला टीम की भारत पर ऐतिहासिक जीत से साउथ अफ्रीका क्रिकेट में ख़ुशी की लहर 

रविवार को युवा गनीमत शेखों ने महिला स्कीट में कांस्य पदक जीता जबकि कार्तिकी सिंह शेखावत चौथे स्थान पर रही। मनसेर ने कहा, ‘‘फाइनल से पहले हमने लंबी बातचीत की। हम असल में उसका (गनीमत) तनाव कम करना चाहते थे। उसे सहज रखना चाहते थे। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल