1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण भोपाल में होने वाला शूटिंग ट्रायल हुआ स्थगित

कोरोना के कारण भोपाल में होने वाला शूटिंग ट्रायल हुआ स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 02:00 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 02:00 pm IST

शॉटगन शूटर ने बताया कि इटली में सात से 17 मई तक होने वाले लोनाटो विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन करने के उद्देश्य से ट्रायल का आयोजन किया जाना था।

Rifle Shooting- India TV Hindi
Rifle Shooting Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने भोपाल शूटिंग अकादमी में तीन मार्च से होने वाले शॉटगन ट्रायल को शहर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्थगित कर दिया है। एनआरएआई ने अपनी वेबसाइट पर सर्कुलर पोस्ट कर कहा, "कोरोना के अचानक बढ़ रहे मामले को देखते हुए भोपाल में तीन मार्च से होने वाले ट्रायल (तीसरा और चौथा) को स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी नई तारीखों और आयोजन स्थल जल्द ही बताए जाएंगे।"

एक शॉटगन शूटर ने बताया कि इटली में सात से 17 मई तक होने वाले लोनाटो विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन करने के उद्देश्य से ट्रायल का आयोजन किया जाना था।

देश में लॉकडाउन के बाद शुरु हुई खेल गतिविधियों के बाद शॉटगन ट्रायल का स्थगित होना ऐसा पहला मामला है।

यह भी पढ़ें- भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने से पहले ही बढ़ी पीसीबी की चिंता

एनआरएआई नई दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रंेज में 19 से 29 मार्च तक विश्व कप का आयोजन कराएगी। संघ ने इसके लिए 57 निशानेबाज की टीम चुनी है। इस टूर्नामेंट के लिए शिविर पांच मार्च से यहीं होना था।

यह भी पढ़ें- महज 20 लाख में केकेआर ने खरीदा यह तूफानी बल्लेबाज जो विजय हजारे ट्रॉफी मचा रहा है धमाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल