1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय निशानेबाजी में श्वेता, राज और पेंबा को स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय निशानेबाजी में श्वेता, राज और पेंबा को स्वर्ण पदक

 Written By: PTI
 Published : Dec 08, 2015 10:08 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 10:08 pm IST

नई दिल्ली: ओएनजीसी की श्वेता सिंह ने हरियाणा की यशस्विनी सिंह देसवाल को पछाड़कर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही 59वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के सातवें दिन सेना

Shweta Raj and Pemba win gold medals in National Shooting- India TV Hindi
Shweta Raj and Pemba win gold medals in National Shooting

नई दिल्ली: ओएनजीसी की श्वेता सिंह ने हरियाणा की यशस्विनी सिंह देसवाल को पछाड़कर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही 59वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के सातवें दिन सेना को सभी शीर्ष वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने से भी महरूम कर दिया।

कुछ महीने पहले इसी आयोजन स्थल पर आठवीं एशियाई एयर गन चैम्पियनशिप में हीना सिद्धू के खिलाफ पिछड़ने वाली श्वेता ने क्वालीफाइंग में 386 अंक के साथ शीर्ष पर रहने के बाद फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक जीता। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक पंजाब की मलाइका गोयल ने जीता।

इस बीच सेना की राज चौधरी ने महिला 50 मीटर राइफल प्रो चैम्पियन स्पर्धा जीत ली। उन्होंने भारत की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज गुजरात की लज्जा गोस्वामी को हराया। महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत तीसरे स्थान पर रही।

सेना के ही अनुभवी भारतीय निशानेबाज पेंबा तमांग ने पुरूष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सेना के ही नीरज कुमार और सीमा सुरक्षा बल के वजीर सिंह राठी को पछाड़ा। पेंबा ने फाइनल में 27 जबकि रजत पदक विजेता नीरज ने 24 अंक जुटाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल