1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दक्षिण एशियाई खेलों में बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिक्की-मेघना और गायत्री गोपीचंद

दक्षिण एशियाई खेलों में बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिक्की-मेघना और गायत्री गोपीचंद

 Reported By: IANS
 Published : Dec 04, 2019 11:07 am IST,  Updated : Dec 04, 2019 11:08 am IST

महिला एकल वर्ग में गायत्री गोपीचंद ने नेपाल की नांगजई तमंग को 21-9, 21-14 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया।

Gayatri Gopichand- India TV Hindi
Gayatri Gopichand Image Source : TWITTER-@BAI_MEDIA

पोखारा| भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सिक्की रेड्डी और मेघना जक्कामपुडी ने मंगलवार को दक्षिण एशियाई खेलों में महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इन दोनों ने मालदीव की नीला अहमद नजीब और माइसा फाथुहुल्ला को 21-11, 21-10 से मात दे अंतिम-8 में प्रवेश किया। वहीं महिला एकल वर्ग में गायत्री गोपीचंद ने नेपाल की नांगजई तमंग को 21-9, 21-14 से परास्त कर क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया।

पुरुष एकल वर्ग में आर्यमन टंडन ने पाकिस्तान के अवैस जाहिद को 15-21, 21-14, 21-9 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

पुरुष युगल में भी भारत को सफलता हाथ लगी। कृष्णा प्रसाद गाराग और ध्रुव कपिला ने बांग्लादेश के शुवो खांडेकर और तुषार कृष्णा रॉय को 21-11, 21-13 से परास्त कर अगले दौर में जगह बनाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल