1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंची सिमोना हालेप

ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंची सिमोना हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Feb 12, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 09:23 pm IST

सिमोना हालेप ने तीसरे दौर में रुस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंची सिमोना हालेप  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| विश्व की नंबर दो महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने तीसरे दौर में रुस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा को हराकर शुक्रवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली।

ऑस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, हालेप ने कुदेरमेतोवा को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। हालेप का चौथे दौर में पोलैंड की इगा स्विातेक से मुकाबला होगा।

IND vs ENG : दूसरे टेस्ट मैच में इस्तेमाल होगी 'काली मिट्टी' की पिच, जानिए कैसे होंगे इसके तेवर

हालेप ने मुकाबले में चार एस जबकि कुदेरमेतोवा ने एक एस लगाया। हालेप ने मैच में 21 और कुदेरमेतोवा ने 17 विनर्स लगाए। नंबर दो खिलाड़ी ने कुदेरमेतोवा के खिलाफ 12 बेजां भूलें की और रुसी खिलाड़ी ने मैच में 38 बेजां भूलें की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल