1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. National Sports Day: वीडियो में देखें कितने फिट हैं भारत के खेल मंत्री

National Sports Day: वीडियो में देखें कितने फिट हैं भारत के खेल मंत्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2021 06:43 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 06:43 pm IST

फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त 2019 को पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

Sports Minister Anurag Thakur Shows Off His Skipping Skills...- India TV Hindi
Sports Minister Anurag Thakur Shows Off His Skipping Skills On National Sports Day Image Source : TWITTER HANDLE/@IANURAHTHAKUR

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस 2021 के अवसर पर 'फिट इंडिया' ऐप लॉन्च किया था। आपको बता दें कि हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। लॉन्च के दौरान, खेल मंत्री ने अपनी फिटनैस नमूना पेश किया। उन्होंने स्किपिंग की जिसका वीडियो उन्होंने ट्वीट भी किया है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, "आपके फिटनेस का स्तर क्या है? कम ऑन, गेम ऑन।"

ठाकुर ने लॉन्च के दौरान कहा, "दो साल पहले आज ही के दिन, पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट लॉन्च किया था। आज हमने फिट इंडिया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, इससे आप अपने स्लीप पैटर्न, वॉटर इनटेक पर नजर रख सकते हैं। साथ ही ये आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद करेगा।"

फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त 2019 को पीएम मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

 टोक्यो पैरालंपिक में भारत को मिला तीसरा मेडल, विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में जीता ब्रॉन्ज

दो सालों में देश के करोड़ो लोगों तक फिट इंडिया मूवमेंट पहुंचा है। अनुराग ठाकुर ने जुलाई में खेल मंत्रीलय संभालना शुरू किया है। वे टोक्यो ओलंपिक से कुछ दिन पहले ही खेल मंत्री बने थे। उनसे पहले किरण रिजिजू खेल मंत्री थे, जो अब लॉ मिनिस्टर बन चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल