1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की नींव रखी

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की नींव रखी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 05:34 pm IST

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार लेह के लेहात ओपन स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल के एस्ट्रोटर्फ के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ 68 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके जनवरी 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।   

Sports Minister Kiren Rijiju laid foundation of various sports facilities in Ladakh- India TV Hindi
Sports Minister Kiren Rijiju laid foundation of various sports facilities in Ladakh Image Source : PTI (FILE)

लेह। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की आधारशिला रखी जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल का एस्ट्रोटर्फ भी शामिल है। उप राज्यपाल आरके माथुर की मौजूदगी में आधारशिला रखी गई। 

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार लेह के लेहात ओपन स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल के एस्ट्रोटर्फ के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ 68 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके जनवरी 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : KXIP के सीईओ ने कहा, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों का शुरुआती मैचों में खेलने पर संदेह

एनडीएस इंडोर स्टेडियम में एक करोड़ 52 लाख रुपये के खर्चे से जिम्नेजियन हॉल के निर्माण की योजना बनाई गई है और इसका निर्माण मार्च 2021 में पूरा होगा। इस मौके पर रीजीजू ने कहा कि सरकार देश में खेल संस्कृति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

रीजीजू ने साथ ही सुझाव दिया कि लद्दाख प्रशासन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और नौकरी जैसे प्रोत्साहन शुरू करे जिससे कि वे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हो। 

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली सीरीज में मिलेगी दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी

उन्होंने साथ ही देश भर के आइस हॉकी संघों से एकजुट होकर खेल को मान्यता दिलाने के लिए कहा। 

उप राज्यपाल माथुर ने खेल मंत्री से अपील की कि वह लद्दाख में खेल विकास की क्षमता का फायदा उठाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि सर्दियों में देश के अन्य हिस्सों से लोग शीतकालीन खेलों का अनुभव लेने के लिए लद्दाख आएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल