1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साऊदी अरब में महिलायें पहली बार स्टेडियम में देखेंगी फुटबाल मैच

साऊदी अरब में महिलायें पहली बार स्टेडियम में देखेंगी फुटबाल मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:42 pm IST

देश के सूचना मंत्रालय ने कहा कि,‘‘महिलायें जिस फुटबाल मैच को पहली बार स्टेडियम में देखेंगी वह अल-अह्ली और अल बातिन के बीच होगा। इसके बाद महिलायें 13 जनवरी और फिर 18 जनवरी को भी स्टेडियम में मैच देख सकेंगी।’’

मैच का लुत्फ उठाती...- India TV Hindi
मैच का लुत्फ उठाती महिलाएं

रियाद: सऊदी अरब सरकार ने आज कहा कि देश में पहली बार महिलाओं के लिये इस शुक्रवार को खेल स्टेडियमों के दरवाजे खुलेंगे जहां वे फुटबाल मैच का लुत्फ उठा सकेंगी। 

देश के सूचना मंत्रालय ने कहा कि,‘‘महिलायें जिस फुटबाल मैच को पहली बार स्टेडियम में देखेंगी वह अल-अह्ली और अल बातिन के बीच होगा। इसके बाद महिलायें 13 जनवरी और फिर 18 जनवरी को भी स्टेडियम में मैच देख सकेंगी।’’ 

इनमें से पहला मैच रियाद, दूसरा जेद्दा और तीसरा दम्माम में खेला जायेगा। 

रूढ़िवादी देश के रूप में जाने जाने वाले सऊदी अरब ने हाल के दिनों में महिलाओं पर लगे प्रतिबंध में छूट दी है। इससे पहले सितंबर में सैकड़ों महिलाओं को रियाद खेल स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल