1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उलटफेर में जोशना चिनप्पा ने विश्व नंबर एक को हराया

उलटफेर में जोशना चिनप्पा ने विश्व नंबर एक को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2015 06:13 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 06:13 pm IST

दोहा: जोशना चिनप्पा ने कतर क्लासिक स्कवॉश चैम्पियनशिप के पहले दौर में आज यहां बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर एक मिस्र की रनीम अल वलीली को हरा दिया। भारतीय की राष्ट्रीय चैम्पियन और विश्व

उलटफेर में जोशना...- India TV Hindi
उलटफेर में जोशना चिनप्पा ने विश्व नंबर एक को हराया

दोहा: जोशना चिनप्पा ने कतर क्लासिक स्कवॉश चैम्पियनशिप के पहले दौर में आज यहां बड़ा उलटफेर करते हुए विश्व नंबर एक मिस्र की रनीम अल वलीली को हरा दिया। भारतीय की राष्ट्रीय चैम्पियन और विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज चिनप्पा ने महज 37 मिनट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी को 11-9, 11-6, 4-11, 11-9 से हरा दिया।

वहीं दूसरी तरफ 13वीं वरीयता प्राप्त दीपिका पल्लीकल को महज 26 मिनट में मिस्र की एक अन्य खिलाड़ी यतरेब अदेल ने 11-5, 11-7, 11-7 से हरा दिया। यतरेब अगले दौर में चिनप्पा के खिलाफ खेलेंगी।

चिनप्पा ने दो सप्ताह पहले ही डेलावेयर इंवेस्टमेंट यूएस ओपन में विश्व की नंबर 10 खिलाड़ी एनी एयू को सीधे गेम में हराया था।

उन्होंने कहा यह मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत है। विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी को हराने से बेहतर क्या हो सकता है।
सौरव घोषाल पुरूष वर्ग में कल अपने अभियान की शुरआत करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल